-
☰
उत्तर प्रदेश: इंफ्रास्ट्रक्चर लीडरशिप समिट में विकास, निवेश और सतत आर्थिक प्रगति पर हुआ मंथन
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ स्थित होटल ताज महल, गोमती नगर में आयोजित 7वें उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर लीडरशिप समिट एंड अवार्ड्स 2026 में प्रदेश के अधोसंरचना विकास, निवेश संवर्धन और सतत आर्थिक प्रगति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में रामपुर मनिहारान (जिला सहारनपुर) से उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य राज्य में तेजी से हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास और निवेश के अवसरों को और अधिक मजबूत करना रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश की विकास गाथा का प्रमुख केंद्र बन चुका है। एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मेट्रो, औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स पार्क और शहरी विकास की परियोजनाएं प्रदेश को नई पहचान दे रही हैं। सम्मेलन में निवेशकों, उद्योग जगत, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों के बीच संवाद को एक सशक्त मंच बताया गया, जो उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति प्रदान करेगा। वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में विकसित उत्तर प्रदेश की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है और राज्य अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। निवेश, नवाचार और आधुनिक ढांचे के समन्वय से उत्तर प्रदेश समृद्धि और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय सेठ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।