-
☰
दिल्ली: 9,250 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, टेम्पो भी हुआ जब्त
- Photo by : social media
विस्तार
दिल्ली: रोहिणी जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 185 कार्टन में रखे 9,250 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है, साथ ही शराब ढुलाई में इस्तेमाल किया जा रहा टेम्पो भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, स्पेशल स्टाफ की टीम को 1 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि हेलिपैड रोड, रोहिणी क्षेत्र से अवैध शराब की बड़ी खेप की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर संदीप गोदारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाल बिछाकर एक टेम्पो को रोका और जांच की। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई, जो 185 कार्टन में रखी हुई थी और कुल 9,250 क्वार्टर पाए गए। मौके पर ही पुलिस ने टेम्पो चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान परवेज उर्फ लेफ्टी (20), निवासी विजय विहार फेज-2, दिल्ली के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना बेगमपुर में एफआईआर संख्या 311/26 के तहत दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/38/58 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि अवैध शराब की सप्लाई चेन और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। मामले की आगे की जांच जारी है।
गुजरात: 80 वर्षीय विधवा तीन साल से नामांतरण के लिए भटक रही, राजस्व विभाग पर लापरवाही के लगे आरोप
गुजरात: वैज्ञानिक डॉ. सिको जोस विश्व के टॉप 5% वैज्ञानिकों में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश: इंफ्रास्ट्रक्चर लीडरशिप समिट में विकास, निवेश और सतत आर्थिक प्रगति पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी में 45 दिवसीय कबड्डी व कुश्ती समर कैंप का हुआ समापन