Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: ग्रामीणों ने जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 04/07/2026 01:37:44 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 04/07/2026 01:37:44 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली ग्राम सुदरपुरा ढाढ़ा के ग्रामीणों ने गांव की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के नाम जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़कों की मरम्मत नहीं होने के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि सुदरपुरा से मीरापुर फॉर्म तक जाने वाली लगभग 2 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है। सड़क पर 2-2 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यह सड़क ग्रामीणों को मुख्य कस्बे से जोड़ने का एकमात्र साधन है। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। जलभराव और कीचड़ के कारण आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है, क्योंकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और वे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके अलावा सुदरपुरा से ढाढ़ा की ओर चंदा मोड़ से इंद्राज टंकी तक लगभग 400 मीटर का रास्ता भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग भी बेहद खराब हालत में है, जिससे आवागमन बाधित है। इस दौरान सरपंच उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण कराने की मांग की है ताकि उन्हें इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।


Featured News