Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: लॉलीपॉप का लालच देकर छात्राओं से की अभद्रता , शिक्षक पर दर्ज हुआ केस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 04/07/2026 01:55:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 04/07/2026 01:55:20 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शिक्षा क्षेत्र कोन के प्राथमिक विद्यालय धोबी बस्ती, कुड़वा में तैनात एक प्रभारी शिक्षक पर दो छात्राओं के साथ कथित अभद्रता का गंभीर आरोप लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि शिक्षा विभाग ने भी मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। ग्राम पंचायत कुड़वा निवासी दिनेश शर्मा एवं कुलवंती देवी ने कोन थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 1 जुलाई 2026 को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद प्राथमिक विद्यालय धोबी बस्ती के प्रभारी शिक्षक टीपू सुल्तान, निवासी रामगढ़ (थाना पन्नूगंज), ने कक्षा तीन एवं कक्षा एक की दो छात्राओं को लॉलीपॉप का लालच देकर अपने पास बुलाया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मामले को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में भी नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है कि विद्यालय बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान होना चाहिए और यदि इस तरह के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी कोन ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आते ही उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है तथा विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Featured News