Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: 27 बोतल अवैध देसी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 04/07/2026 01:13:44 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 04/07/2026 01:13:44 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: भट्टू कलां अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भट्टू कलां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 27 बोतल अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव सरवरपुर बस अड्डे के पास गश्त और अपराध रोकथाम के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पृथ्वी भाम्बु पुत्र राम सिंह, निवासी गांव सरवरपुर, अपने मकान के सामने अवैध रूप से देसी शराब की बिक्री कर रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। मौके पर एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर खड़ा दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान पृथ्वी भाम्बु के रूप में हुई। पुलिस द्वारा कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 27 बोतल देसी शराब (मार्का माल्टा) बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना भट्टू कलां में मुकदमा संख्या 133 दिनांक 02.07.2026 के तहत हरियाणा आबकारी अधिनियम की धारा 61-4-2020 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।
 


Featured News