Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डीएम ने नाले से हटवाया अतिक्रमण, किसानों का रास्ता कराया गया मुक्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 04/07/2026 01:27:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 04/07/2026 01:27:19 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी गुरुवार को मैनपुरी में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बेवर नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गंदे नाले पर हुए अतिक्रमण को हटवाकर किसानों के आवागमन का रास्ता साफ कराया। यह कार्रवाई एक जनहित शिकायत के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, किसान यूनियन के सदस्य अनिल कुमार यादव ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर बताया था कि बेवर बाईपास से उत्तर दिशा की ओर जाने वाले मुख्य नाले पर अवैध रूप से बिजली के खंभे लगाए गए हैं तथा नाले के किनारे अतिक्रमण कर आम रास्ता बाधित कर दिया गया है, जिससे किसानों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार यह नाला 12 मीटर से अधिक चौड़ा है और काली नदी तक जाता है, जिसके दोनों ओर बड़ी संख्या में किसानों के खेत स्थित हैं। इसके बावजूद नाले की पटरी पर अवैध निर्माण और कब्जा किया जा रहा था। इससे पहले शिकायतकर्ता ने संबंधित विभागों से भी गुहार लगाई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाप-जोख कराई गई और नाले की पश्चिमी ओर से लगभग साढ़े पांच मीटर क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों और किसानों द्वारा सराहना की जा रही है, जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है।


Featured News