Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी में 45 दिवसीय कबड्डी व कुश्ती समर कैंप का हुआ समापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amarjeet Yadav , Date: 04/07/2026 01:59:10 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Amarjeet Yadav ,
  • Date:
  • 04/07/2026 01:59:10 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी में चल रहे 45 दिवसीय कबड्डी एवं कुश्ती समर कैंप का समापन समारोह सकुशल संपन्न हुआ। यह समर कैंप 21 मई से 30 जून तक आयोजित किया गया था, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ मऊ, गाजीपुर, झांसी, कानपुर और सैफई सहित विभिन्न जिलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किया। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों से लगातार इस समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना बताया गया।

समापन अवसर पर अमरजीत यादव ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं और संसाधनों के अभाव में ग्रामीण खिलाड़ियों के सपने प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन ऐसे शिविर उन्हें एक मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि बेहतर संसाधन उपलब्ध हों तो यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल सकते हैं। अकादमी के प्रबंधक अरविंद यादव और कबड्डी प्रशिक्षक उमेश यादव ने कहा कि यह समर कैंप ग्रामीण युवाओं को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहा है और संसाधनों की कमी के बावजूद खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला है। आयोजकों ने बताया कि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था स्थानीय सहयोग से की जाती है। सभी वक्ताओं ने कहा कि ऐसे शिविरों से खिलाड़ियों में अनुशासन, खेल भावना और आपसी भाईचारा विकसित होता है, जहां जाति, धर्म और भेदभाव जैसी बातें नहीं होतीं। समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और अगले सत्र में पुनः मिलने के वादे के साथ उन्हें विदा किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान हंसराज यादव, डॉ. आदित्य, अशोक प्रसाद, डॉ. सरोज सिन्हा, रामप्रवेश, मिथिलेश, चंद्रशेखर, संतोष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।