Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: फर्जी ई-पोस एंट्री कर राशन घोटाले के लगे आरोप, जांच की मांग

- Photo by : SOCIAL MEDIA

छत्तीसगढ़  Published by: Arasad Ali , Date: 11/05/2026 05:55:14 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Arasad Ali ,
  • Date:
  • 11/05/2026 05:55:14 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: कोरबा भारत न्यूज़ से अरशद लारी ब्यूरो चीफ कोरबा की रिपोर्ट - कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत लाबेद में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक के द्वारा ई पोस मशीन में फर्जी एंट्री कर शासकीय खाद्यान्न की चोरी करने की शिकायत भारतीय किसान संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी जी ने कलेक्टर कोरबा से जनदर्शन के दौरान किया।

विस्तार

छत्तीसगढ़: कोरबा भारत न्यूज़ से अरशद लारी ब्यूरो चीफ कोरबा की रिपोर्ट - कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत लाबेद में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक के द्वारा ई पोस मशीन में फर्जी एंट्री कर शासकीय खाद्यान्न की चोरी करने की शिकायत भारतीय किसान संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी जी ने कलेक्टर कोरबा से जनदर्शन के दौरान किया। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है। कोरबा जिले के कोरबा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लाबेद के शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक के द्वारा विगत कई माह से हितग्राहियों से ई- पोस मशीन में अगूंठा लगवा कर आज पर्यंत खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया है। दुकान में भी खाद्यान्न नहीं है, ऐसा प्रतीत होता हैं कि शासकीय खाद्यान्न की उक्त पीडीएस संचालक के द्वारा कालाबाजारी कर दी गई है। ई पोस मशीन में फर्जी इंट्री हो जाने के कारण अन्य पीडीएस दुकान से भी ग्राम पंचायत लाबेद के हितग्राही  खाद्यान्न नहीं ले पा रहे हैं, अरशद लारी जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रकार के भ्रष्टाचार में खाद्य विभाग भी भ्रष्टाचारियों  का साथ देते चल रहा है।

 

कलेक्टर को दिए गए शिकायती पत्र में मांग किया गया कि तत्काल उक्त पीडीएस दुकान की जांच कराई जाए और हितग्राहियों को उनके हक के खाद्यान्न को तत्काल दिलाया जाए एवं संबंधित दुकान संचालक के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए, उक्त दुकान को सस्पेंड किया जाए /ऐसा नहीं है कि फर्जी एंट्री और शासकीय खाद्यान्न की अफरा - तफरी की शिकायत यह पहली बार हो रही है। इसके पहले भी दर्जनों शिकायतें इसी प्रकार से फर्जी एंट्री और शासकीय खाद्यान्न की हेरा- फेरी की खाद्य विभाग से लेकर प्रदेश स्तर तक हो चुकी है, लेकिन जांच के नाम पर कई मामलों में तो पूरी तरह से लीपा- पोती खाद्य विभाग के द्वारा कर दिया जाता है। क्योंकि कहीं ना कहीं ऐसे मामलों में खाद्य विभाग की भूमिका बड़ी ही संदिग्ध रहती है। आज खाद्य विभाग की लापरवाही के कारण ही जिले की आधी से अधिक पीडीएस दुकान भ्रष्टाचार के आगोश में समा चुकी हैं, हालत तो इस कदर बिगड़ गया है कि कई पीडीएस दुकानों में तो चावल उत्सव 50 किलो चावल और 50 किलो नमक मात्र से मनाने का षड्यंत्र खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम किया हैं, वह भी अभी फर्जी रूप से पीडीएस दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण दिखाकर। अब देखना है कि समाचार प्रकाशन के बाद शासन प्रशासन क्या रुख अख्तियार करता है, लेकिन ऐसा नहीं है की फर्जी तरीके से खाद्यान्न की एंट्री केवल लावेद ग्राम पंचायत में ही शासकीय खाद्यान्न की हेरा फेरी की गई है। कोरबा जिले में दर्जनों ग्राम पंचायतो में इसी तरह का फर्जीवाड़ा खाद्य विभाग के मिली भगत से किया गया है।