-
☰
राजस्थान: अवैध जल कनेक्शनों पर कार्रवाई, 16 कनेक्शन हटाकर सुधारी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक उनियारा बिसलपुर-टोंक-उनियारा-देवली पेयजल परियोजना विभाग ने अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर कुल 16 अवैध कनेक्शन हटाए। विभाग की इस कार्रवाई से प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने लगा है।
विस्तार
राजस्थान: टोंक उनियारा बिसलपुर-टोंक-उनियारा-देवली पेयजल परियोजना विभाग ने अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर कुल 16 अवैध कनेक्शन हटाए। विभाग की इस कार्रवाई से प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने लगा है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी व्यक्ति द्वारा दोबारा अवैध कनेक्शन किया गया तो संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिसलपुर परियोजना के सहायक अभियंता अंकित कुमार सैनी ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि मुख्य पाइप लाइनों में अवैध कनेक्शन किए जाने से अंतिम छोर के गांवों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते कई क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई थी। शिकायतों के आधार पर विभागीय टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पहली कार्रवाई विजयगढ़ ग्राम की मुख्य पाइपलाइन पर की गई, जहां श्रीनगर गांव क्षेत्र में हो रहे कुल 11 अवैध कनेक्शनों को हटाया गया। इन अवैध कनेक्शनों के कारण पाइपलाइन का दबाव कम हो रहा था और ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा था। कार्रवाई के बाद क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई कल्याणपुरा गांव में की गई, जहां रतनपुरा ग्राम की मुख्य पाइपलाइन से किए गए 5 अवैध कनेक्शनों को हटाया गया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि अवैध कनेक्शन ना केवल कानूनन अपराध है बल्कि इससे अन्य उपभोक्ताओं के हिस्से का पानी भी प्रभावित होता है। सहायक अभियंता अंकित कुमार सैनी ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में पाइप लाइनों से अवैध जल दोहन करने से कई गांवों में पानी की समस्या गहरा जाती है। विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और जहां भी अवैध कनेक्शन पाए जाएंगे, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने भी पेयजल व्यवस्था सुधारने की पहल का स्वागत किया तथा नियमित और समान जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
उत्तर प्रदेश: वैवाहिक समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों ने विकास कार्यों पर की गई चर्चा
राजस्थान: पेयजल संकट पर शक्ति प्रदर्शन के बाद कलेक्टर से वार्ता, 7 दिन का अल्टीमेटम देकर टला धरना
राजस्थान: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए शुरू हुआ ‘परिंडा लगाओ’ अभियान
छत्तीसगढ़: फर्जी ई-पोस एंट्री कर राशन घोटाले के लगे आरोप, जांच की मांग
राजस्थान: तेज गर्मी में बेसहारा बुजुर्ग की हुई मौत, सोशल मीडिया से हुई बुजुर्ग की पहचान