Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: पेयजल संकट पर शक्ति प्रदर्शन के बाद कलेक्टर से वार्ता, 7 दिन का अल्टीमेटम देकर टला धरना

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 11/05/2026 06:00:30 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 11/05/2026 06:00:30 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट और अन्य प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर भगत सिंह सेना के सुप्रीमो नरेश मीणा ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।

विस्तार

राजस्थान: टोंक देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट और अन्य प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर भगत सिंह सेना के सुप्रीमो नरेश मीणा ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नवनियुक्त जिला कलेक्टर टीना डाबी से मुलाकात की। वार्ता के बाद प्रशासन के सकारात्मक रवैये को देखते हुए नरेश मीणा ने आज से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना फिलहाल स्थगित कर दिया है। कलेक्ट्रेट में गूंजे 'नरेश मीणा जिंदाबाद' के नारे। दोपहर करीब 12:30 बजे नरेश मीणा भारी लाव-लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उनके वहां पहुंचते ही पहले से मौजूद सैकड़ों समर्थकों ने 'नरेश मीणा जिंदाबाद' के गगनभेदी नारे लगाने शुरू कर दिए। समर्थकों के इस भारी उत्साह को देखकर मीणा ने कार से उतरकर हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। किसी भी स्थिति से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। कलेक्टर के चैंबर में 30 मिनट चली अहम वार्ता। नारेबाजी के बीच नरेश मीणा अपने कुछ प्रमुख साथियों के साथ कलेक्टर टीना डाबी के चैंबर में दाखिल हुए। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक गंभीर चर्चा हुई। कलेक्टर टीना डाबी ने सभी मांगों को बेहद सम्मानपूर्वक सुना और देवली-उनियारा क्षेत्र में पेयजल किल्लत का नियमानुसार और न्यायसंगत समाधान निकालने का त्वरित आश्वासन दिया।

टीना डाबी पर विश्वास है, पर 7 दिन का अल्टीमेटम भी" कलेक्टर के चैंबर से बाहर आने के बाद नरेश मीणा के तेवर स्पष्ट थे। उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "आज पहली बार नई कलेक्टर टीना डाबी से हमारी सकारात्मक वार्ता हुई है। मुझे उनकी योग्यता और बातों पर पूरा विश्वास है। उनके ठोस आश्वासन के बाद हम आज का धरना स्थगित कर रहे हैं। हालांकि, अगर एक सप्ताह के भीतर पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो हम दोबारा सड़कों पर उतरेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे।" आमजन की समस्याओं को भी सुना कलेक्ट्रेट से लौटते समय नरेश मीणा ने परिसर में मौजूद महिलाओं और आम नागरिकों से भी मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याएं तसल्ली से सुनीं और आमजन को यह भरोसा दिलाया कि अगली बार जब वह यहां आएंगे, तो उनकी समस्याएं भी कलेक्टर के सामने पूरी मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।