Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: तेज गर्मी में बेसहारा बुजुर्ग की हुई मौत, सोशल मीडिया से हुई बुजुर्ग की पहचान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 11/05/2026 05:51:57 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 11/05/2026 05:51:57 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक से एस रहमान।तेज धूप में बेसहारा बुजुर्ग की मौत, सोशल मीडिया से हुई पहचान, जेब में नहीं मिला कोई दस्तावेज, पुलिस ने फोटो वायरल कर परिजनों तक पहुंचाई सूचना उनियारा उपखंड क्षेत्र के सोप थाना  में तेज गर्मी और भीषण धूप के बीच एक बेसहारा बुजुर्ग की मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

विस्तार

राजस्थान: टोंक से एस रहमान।तेज धूप में बेसहारा बुजुर्ग की मौत, सोशल मीडिया से हुई पहचान, जेब में नहीं मिला कोई दस्तावेज, पुलिस ने फोटो वायरल कर परिजनों तक पहुंचाई सूचना उनियारा उपखंड क्षेत्र के सोप थाना  में तेज गर्मी और भीषण धूप के बीच एक बेसहारा बुजुर्ग की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक की पहचान महावीर उर्फ रामनारायण माली (55) पुत्र रामनारायण माली निवासी बड़ोली थाना दूनी के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया तथा शव मृतक के भाई रामदयाल सैनी को सुपुर्द कर दिया। मामले में वापसी पर मर्ग दर्ज की जाएगी। सोप थाने के एएसआई नेहनू लाल ने बताया कि मृतक पिछले करीब 20 से 25 वर्षों से मानसिक रूप से कमजोर था तथा उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। परिवार में उसके साथ रहने वाला कोई सदस्य नहीं होने के कारण वह अपनी तीनों बहनों के यहां रहकर जीवन यापन करता था।

 

बताया जा रहा है कि मृतक तीन दिन पहले बूंदी जिले के करवर थाना क्षेत्र के समिधी गांव स्थित अपनी बहन के यहां से निकला था और इधर-उधर घूमते हुए सोप कंजर बस्ती की ओर पहुंच गया। तेज गर्मी और धूप के चलते बुजुर्ग की हालत बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए उसे एक कमरे में आराम करने के लिए ठहरा दिया। इसी दौरान उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए।पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती शव की शिनाख्त करना था, क्योंकि मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करवाई। सोशल मीडिया के जरिए सूचना परिजनों तक पहुंची, जिसके बाद मृतक के परिजन थाने पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पंचनामा तैयार किया तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद क्षेत्र में गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को लेकर भी चर्चा रही।