Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए शुरू हुआ ‘परिंडा लगाओ’ अभियान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 11/05/2026 05:57:00 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 11/05/2026 05:57:00 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच बेजुबान पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से उनियारा में वन विभाग एवं दादू दयाल संस्थान रानीपुरा के संयुक्त तत्वावधान में ‘बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडा लगाओ अभियान’ चलाया गया।

विस्तार

राजस्थान: गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच बेजुबान पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से उनियारा में वन विभाग एवं दादू दयाल संस्थान रानीपुरा के संयुक्त तत्वावधान में ‘बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडा लगाओ अभियान’ चलाया गया। अभियान के तहत कार्यालय एसडीएम उनियारा एवं महात्मा गांधी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में परिंडे बांधकर पक्षियों की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पेड़ों और सार्वजनिक स्थलों पर परिंडे लगाए। साथ ही आमजन से भी गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करने की अपील की गई।

 

वन विभाग के रेंजर पंकज शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण की परंपरा सदियों पुरानी है। उन्होंने ‘माता भूमि पुत्रोहं पृथिव्या:’ एवं ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी जीव-जंतु मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी के अभाव में बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हो जाती है, ऐसे में परिंडे लगाना एक पुण्य कार्य है। रेंजर पंकज शर्मा ने बताया कि वन विभाग एवं दादू दयाल संस्थान की ओर से उनियारा क्षेत्र के स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में निशुल्क परिंडे लगाए जाएंगे। अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर उनियारा एसडीएम पूजा मीना, अलीगढ़ तहसीलदार धर्मेंद्र तसेरा, सीताराम प्रजापत, अंकित कुमार टेलर, सत्तार अहमद सहित महात्मा गांधी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।