Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: 6.67 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, बाइक भी हुई बरामद

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 04/07/2026 01:31:25 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 04/07/2026 01:31:25 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: टोहाना जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए टोहाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.67 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। सीआईए टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि 1 जुलाई को उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम सलैमपुरी-ढाणी नूरपुर दिवाना रोड स्थित नहर पुल के पास गश्त और नशा तस्करी रोकथाम अभियान पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ढाणी नूरपुर, गांव दिवाना निवासी प्रिंस पुत्र मोहन सिंह मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर आने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिये के अनुसार एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जिसे मौके पर ही रोककर काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की दाहिनी जेब से 6.67 ग्राम हेरोइन (पाउच सहित) बरामद हुई। इसके अलावा उसकी बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली। इस संबंध में थाना सदर टोहाना में अभियोग संख्या 115 दिनांक 02.07.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


Featured News