Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नवनियुक्त थाना अध्यक्ष का महापीठ ने किया स्वागत, यातायात व्यवस्था सुधारने की हुई मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 25/08/2026 12:47:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 25/08/2026 12:47:18 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नागल थाने के नवनियुक्त थाना अध्यक्ष राधेश्याम यादव का सोमवार को श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के पदाधिकारियों ने स्वागत एवं सम्मान किया। प्रदेश मंत्री सुजीत कुमार ने समाजसेवी श्रवण पालीवाल के साथ थाने पहुंचकर थाना अध्यक्ष को शॉल पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महापीठ के प्रदेश मंत्री सुजीत कुमार ने नागल कस्बे की यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को थाना अध्यक्ष के सामने रखा। उन्होंने बताया कि स्कूलों की छुट्टी के समय रेलवे रोड पर वाहनों और लोगों की भीड़ बढ़ने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे स्कूली बच्चों के साथ महिलाओं और बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने मांग की कि स्कूलों की छुट्टी के समय और अन्य पीक आवर्स में प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि यातायात को सुचारू रखा जा सके और लोगों को जाम से राहत मिले। इसके अलावा सुजीत कुमार ने नागल के मुख्य बस स्टैंड से जुड़ी समस्या भी उठाई। उन्होंने कहा कि कई रोडवेज बसें मुख्य बस स्टैंड पर रुकने के बजाय बाहर ही यात्रियों को उतार देती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है और सड़क पर भी अव्यवस्था की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने थाना अध्यक्ष से पुलिस के सहयोग से रोडवेज बसों का संचालन निर्धारित मुख्य बस स्टैंड से सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

थाना अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा कस्बे की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर आशीष कुमार, बिजेंद्र सिंह, अर्जुन कुमार, पदम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।