Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल में साइबर सुरक्षा व महिला, सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 17/04/2026 09:54:13 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 17/04/2026 09:54:13 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: देहली-सहारनपुर रोड स्थित रामरति गुप्ता एजुकेशन काॅम्प्लेक्स परिसर स्थित नगर व क्षेत्रीय सुप्रसिद्ध बिल क्लिंटन स्कूल में मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: देहली-सहारनपुर रोड स्थित रामरति गुप्ता एजुकेशन काॅम्प्लेक्स परिसर स्थित नगर व क्षेत्रीय सुप्रसिद्ध बिल क्लिंटन स्कूल में मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से पुलिस क्षेत्राधिकारी माननीया रुचि गुप्ता ने बिल क्लिंटन स्कूल की छात्राओं व अध्यापिकाओं को साइबर फ्रॉड तथा साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व एंव उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा की सक्रिय निगरानी में एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा जन जागरूकता अभियान व्यापक रूप से लगातार जारी है। जिसके क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड माननीया रुचि गुप्ता ने नारी सशक्तिकरण एंव महिला सुरक्षात्मक अभियान चलाकर  उपरोक्त कार्यक्रम संबंधित उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 महिलाओं एंव बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एंव स्वावलंबन हेतू सरकार द्वारा संचालित किया गया है। जिसका उद्देश्य एंटी रोमियो टीम सहित कईं अहम तरीकों से महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा व समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। क्षेत्राधिकारी नकुड ने अध्यापिकाओं और छात्राओं  को ब्लैकमेल आदि गलत हरकतों से सजग करते हुए बताया कि  कीसी भी प्रकार की अप्रिय छेड़छाड, अभद्र व्यवहार या उत्पीड़न की स्थिति में वे निर्भय होकर बेझिझक महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा नम्बर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, एंव साइबर हेल्पलाइन नंबर 1030, पर तत्काल सूचना दें। वहीं एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी,उन्होंने डिजिटल अरेस्टिंग,महिला सशक्तिकरण अभियान आदि की जानकारी दी, व साइबर अपराध की रोकथाम के लिए विस्तार से छात्राओं/अध्यापिकाओं को जागरूक किया। और कहा कि  समस्याओं को छुपायें नही साझा करें पुलिस विभाग हर पल आपके लिए तत्पर है।

 महिला उपनिरीक्षक  नेहा चौधरी ने महिला सशक्तिकरण एंव सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी दी एंव उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा संरक्षण के बारे में जागरूक किया। उपनिरीक्षक नेहा चौधरी ने साइबर फ्रॉड व साइबर क्राइम के विषय में भी जागरूक कर विस्तृत जानकारी दी। अभियान के दौरान पंपलेट वितरित किए गए। 
उपरोक्त आयोजित कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड माननीया रुचि गुप्ता,एंटी रोमियो टीम इंचार्ज एस आई प्रवेश शर्मा,महिला उपनिरीक्षक नेहा चौधरी, महिला कांस्टेबल सोनू मैडम,महिला होमगार्ड सविता मैडम,माननीया राजकमल सक्सेना प्रेजिडेंट विनोद गुप्ता चैरिटेबल फांउडेशन/ गुप्ता एजुकेशन काॅम्प्लेक्स,स्कूली अधयापिकाएं व छात्राएं आदि उपस्थित रहे।


Featured News