Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति के तहत 22 स्थानों से महिलाओं को मिलेगी इमरजेंसी हेल्प, आईसीसीसी में दिया गया प्रशिक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 17/04/2026 09:56:23 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 17/04/2026 09:56:23 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 महिलाओं एंव बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एंव स्वावलंबन हेतू जनपद सहारनपुर में शहर के 22 प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों से महिलाएं किसी भी आपातकालीन स्थिति में एमरजेंसी कॉल कर हेल्प ले सकती है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 महिलाओं एंव बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एंव स्वावलंबन हेतू जनपद सहारनपुर में शहर के 22 प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों से महिलाएं किसी भी आपातकालीन स्थिति में एमरजेंसी कॉल कर हेल्प ले सकती है। इन चौराहों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पीए सिस्टम पब्लिक एडेस सिस्टम और कैमरे लगाए गए हैं।  नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम से सम्बंधित महिलाओं को यह जानकारी मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 के अंतर्गत यहां आई सी सी सी में आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गयी। मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 के सहायक नोडल अधिकारी मोहित तलवार ने महिलाओं को बताया कि शहर के 22 प्रमुख स्थानों पर लगे पीए सिस्टम पर कोई महिला जैसे ही लाल रंग का पुश बटन दबायेंगी उनकी कॉल सीधे आई सी सी सी कमांड कंट्रोल सेण्टर से जुड़ जायेगी, और उस कॉल को सम्बंधित महिला को हेल्प पहुंचाने के लिए सम्बंधित थाने को भेज दिया जायेगा। 

मोहित तलवार ने बताया कि आई सी सी सी में 24 घण्टे पुलिसकर्मी एवं अन्य स्टाफ तैनात रहते हुए निगरानी करता है। महिला सुरक्षा से सम्बंधित कार्यक्रम में महिलाओं को अवगत कराया गया कि महानगर में 860 कैमरे, लगाये गए है। जिसके अंतर्गत शहर के सभी 17 जंक्शनों-पुरानी चुंगी, नवाब गंज चौंक, घण्टाघर, देहरादून चौंक, चौधरी सिंह चौंक,महाराजा अग्रसेन चौंक, दर्पण तिराहा, कलक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर चौराहा, मण्डी समिति चौंक, अम्बेडकर चौंक, सदर तिराहा, विश्वकर्मा चौंक, राकेश केमिकल, दीवानी तिराहा, अनुपम स्वीट्स व सब्जीमण्डी पुल शामिल हैं। इसके अलावा शहर के चौंक फव्वारा, एलाइड पैट्रोल पम्प अम्बाला रोड, कुतुबशेर, बेहट अड्डा,शहीद भगतसिंह चौंक पर भी सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टम लगाये गए हैं। कुल 22 स्थानों पर पीए सिस्टम लगाया गया है। एनआईसी के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर मनोहर ने बताया कि आवश्यकता पर आई सी सी सी से एनाउंस कर उक्त 22 स्थानों पर किसी भी संदेश को एक साथ प्रसारित किया जा सकता है। महिलाओं से आह्वान किया गया कि वे अपने क्षेत्रों में लोगों को कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित करें।


Featured News