-
☰
उत्तर प्रदेश: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, सीडीओ ने दिए सख्त दिशा निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं घर-घर दस्तक अभियान को लेकर अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं घर-घर दस्तक अभियान को लेकर अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेंगू सहित अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग नियमित रूप से कराई जाए। साथ ही साफ-सफाई, जलभराव निस्तारण और जन जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि 1 से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल तक घर-घर दस्तक अभियान संचालित किया जा रहा है। सभी संबंधित विभाग-चिकित्सा स्वास्थ्य, आईसीडीएस, पंचायती राज, शिक्षा नगर निगम, कृषि, सिंचाई, पशुपालन, चिकित्सा शिक्षा व अन्य-आपसी समन्वय से कार्य करें। बीएसए को स्कूलों में बच्चों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, परियोजना निदेशक प्रणय कृष्ण, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ सहित सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सक मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: चंद्र नगर में RSS की 100 वर्ष पूर्णता पर संध्या यात्रा, जैन गोष्ठी को किया संबोधित
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल पर उपभोक्ताओं में नाराजगी, सरकार से जांच की मांग की गई
मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में पूर्व महिला सरपंच सहित दो की हुई मौत, तीन जने हुए घायल
राजस्थान: शहीद जवान के परिजनों से मिले विधायक आक्या, हर संभव मदद का दिया गया भरोसा
उत्तर प्रदेश: उभांव थाने में नए इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन, विभागीय अधिकारियों पर दर्ज की FIR
उत्तर प्रदेश: उभांव थाने में नए इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन, विभागीय अधिकारियों पर दर्ज की FIR