Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: कपासन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डोडाचूरा, अफीम व अवैध हथियार सहित आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Prakash Singh Rawat , Date: 13/05/2026 04:54:43 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Prakash Singh Rawat ,
  • Date:
  • 13/05/2026 04:54:43 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडाचूरा, अफीम तथा एक अवैध हथियार बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडाचूरा, अफीम तथा एक अवैध हथियार बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई। कपासन थानाधिकारी सुनील शर्मा ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमाना क्षेत्र स्थित एक बाड़े में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखे गए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

पुलिस कार्रवाई के दौरान बाड़े की तलाशी ली गई, जिसमें कुल  151.640 किलोग्राम डोडाचूरा, 1.475 ग्राम अफीम तथा एक टोपीदार बंदूक बरामद की गई। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। थानाधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि बरामद मादक पदार्थों की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे और किन लोगों तक सप्लाई किए जाने थे।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध भंडारण और परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा सूचना तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।