-
☰
छत्तीसगढ़: पीएम आवास योजना की सख्त समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति को लेकर जिले में सघन समीक्षा अभियान चलाया जा रहा है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति को लेकर जिले में सघन समीक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 15 एवं 16 अप्रैल को जिले के समस्त 6 जनपद पंचायतों की प्रतिदिन तीन-तीन पालियों में विस्तृत समीक्षा की गई। 30 अप्रैल और 15 मई की डेडलाइन तय सीईओ जिला पंचायत श्री पाटले ने समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि द्वितीय किस्त तक की राशि प्राप्त समस्त आवासों को 30 अप्रैल तक एवं प्रथम किस्त तक की राशि प्राप्त आवासों को 15 मई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में कई सचिव एवं रोजगार सहायक बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इन सभी का उक्त दिवस का वेतन अवैतनिक करते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने एवं नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आवास निर्माण में खराब प्रगति के चलते जनपद सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सुन्दरगंज के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
स्वीकृत सभी आवास हितग्राहियों को मनरेगा से मिलने वाली 90 मानव दिवस की मजदूरी अप्रैल माह के अंत तक प्रदान की जानी है। जिले के समस्त आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर तैयार किया जाना है, जिसकी मॉनिटरिंग समस्त एसडीओ द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही सभी आवासों में सोलर रूफटॉप लगाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। तकनीकी अमले को आवास की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में उप संचालक पंचायत श्री विक्रम बहादुर, जिला आवास समन्वयक, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, एसडीओ आरईएस, सहायक अभियंता, कार्यक्रम अधिकारी नरेगा, बीसी आवास योजना, एडीईओ, बीपीएम, तकनीकी सहायक, उपअभियंता, बीएफटी, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल पर उपभोक्ताओं में नाराजगी, सरकार से जांच की मांग की गई
मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में पूर्व महिला सरपंच सहित दो की हुई मौत, तीन जने हुए घायल
राजस्थान: शहीद जवान के परिजनों से मिले विधायक आक्या, हर संभव मदद का दिया गया भरोसा
उत्तर प्रदेश: उभांव थाने में नए इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन, विभागीय अधिकारियों पर दर्ज की FIR
उत्तर प्रदेश: उभांव थाने में नए इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन, विभागीय अधिकारियों पर दर्ज की FIR
उत्तर प्रदेश: नटवा क्षेत्र में चौकी प्रभारी की सक्रिय फुट पेट्रोलिंग से बढ़ा सुरक्षा का एहसास