Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: वैज्ञानिक डॉ. सिको जोस विश्व के टॉप 5% वैज्ञानिकों में हुए शामिल

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Shahihurehman , Date: 04/07/2026 04:42:36 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 04/07/2026 04:42:36 pm
Share:

विस्तार

गुजरात: टोंक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अधीन संचालित केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर (मालपुरा, टोंक) को एक और बड़ी वैश्विक उपलब्धि हासिल हुई है। संस्थान के वस्त्र निर्माण एवं वस्त्र रसायन विभाग में कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सिको जोस को प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स’ द्वारा विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट शोध कार्यों, उच्च स्तरीय रिसर्च पेपरों के प्रकाशन और टेक्सटाइल केमिस्ट्री के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के आधार पर मिला है। डॉ. सिको जोस की इस उपलब्धि से न केवल अविकानगर संस्थान बल्कि देश के कृषि एवं ऊन अनुसंधान क्षेत्र का भी गौरव बढ़ा है। डॉ. सिको जोस लंबे समय से टेक्सटाइल केमिस्ट्री और ऊन अनुसंधान के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने भेड़ की ऊन के प्रसंस्करण, विविधीकरण और आधुनिक वस्त्र निर्माण तकनीकों में कई महत्वपूर्ण नवाचार किए हैं। उनके नाम कई अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र और पेटेंट दर्ज हैं। साथ ही उनके द्वारा विकसित कई व्यावसायिक तकनीकों का उपयोग उद्योग जगत में भी किया जा रहा है।

संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. सिको जोस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान का वस्त्र निर्माण एवं वस्त्र रसायन विभाग लगातार उत्कृष्ट शोध कार्य कर रहा है और यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। डॉ. तोमर ने अन्य वैज्ञानिकों से भी इस सफलता से प्रेरणा लेकर समर्पण के साथ अनुसंधान कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्थान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए सभी वैज्ञानिकों का योगदान महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ. अजय कुमार, डॉ. विनोद कदम सहित विभाग की पूरी टीम की भी सराहना की गई। संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. अमरसिंह मीना ने बताया कि अविकानगर संस्थान का वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का लंबा इतिहास रहा है और इससे पहले भी यहां के कई वैज्ञानिक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक रैंकिंग में स्थान प्राप्त कर चुके हैं।