-
☰
हरियाणा: साइबर सेल की बड़ी कामयाबी, 11 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हिसार आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिसार पुलिस की साइबर सेल ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये कीमत के 11 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए हैं। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार साइबर सेल द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जुलाई के पहले सप्ताह में दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अमित के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सहायता से इन मोबाइलों का पता लगाया। इस अभियान में साइबर सेल टीम के साथ सहायक उपनिरीक्षक मुकेश सहारण, महिला सिपाही प्रियंका (थाना अर्बन एस्टेट), दीपा (थाना सदर) और सुजाता (थाना बरवाला) ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए। मोबाइल प्राप्त करने वालों में डोगरान मोहल्ला निवासी प्रदीप, किनाला निवासी विक्रम, मिठी निवासी चंद्रभान, ढोबी निवासी पुरुषोत्तम, सेक्टर-13 हिसार निवासी विजेंद्र पुनीया, हांसी निवासी गौरव, बुगाना निवासी रामनिवास, पटेल नगर निवासी साईंदित्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे। मोबाइल वापस मिलने पर सभी लाभार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए हिसार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और पुलिस अधीक्षक एवं पूरी टीम का धन्यवाद किया। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि हिसार पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गुमशुदा मोबाइल को तकनीकी माध्यमों से ट्रेस कर उनके मालिकों तक पहुंचाना प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
गुजरात: 80 वर्षीय विधवा तीन साल से नामांतरण के लिए भटक रही, राजस्व विभाग पर लापरवाही के लगे आरोप
गुजरात: वैज्ञानिक डॉ. सिको जोस विश्व के टॉप 5% वैज्ञानिकों में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश: इंफ्रास्ट्रक्चर लीडरशिप समिट में विकास, निवेश और सतत आर्थिक प्रगति पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी में 45 दिवसीय कबड्डी व कुश्ती समर कैंप का हुआ समापन