-
☰
मध्य प्रदेश: भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ श्री शिव दुर्गा मंदिर का पंचदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: वाराणसी काशी धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी के रामनगर स्थित चाणक्यपुरी कॉलोनी (फेज-1, पंचवटी, भीटी) में आयोजित पांच दिवसीय 'श्री शिव दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा' महोत्सव बुधवार को अत्यंत हर्षोल्लास और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।
विस्तार
मध्य प्रदेश: वाराणसी काशी धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी के रामनगर स्थित चाणक्यपुरी कॉलोनी (फेज-1, पंचवटी, भीटी) में आयोजित पांच दिवसीय 'श्री शिव दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा' महोत्सव बुधवार को अत्यंत हर्षोल्लास और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। 10 अप्रैल से शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान आज 15 अप्रैल 2026 को पूर्णाहूति, भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंदिर के अध्यक्ष आचार्य चन्द्रेश्वर मिश्र जी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह महोत्सव पूरी तरह से शास्त्रोक्त विधि-विधान से आयोजित किया गया। पांच दिनों तक चले इस अनुष्ठान का क्रम इस प्रकार रहा। 10 अप्रैल: भव्य कलश यात्रा के साथ महोत्सव का मंगलारंभ हुआ। 11 अप्रैल: वेदीपूजन, कर्मकूटी और जलाधिवास की प्रक्रियाएं संपन्न की गईं। 12 अप्रैल: अन्नाधिवास और अरणी मंथन द्वारा पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई। 13 अप्रैल: घृताधिवास और पुष्पाधिवास के अनुष्ठान हुए। 14 अप्रैल: विग्रहों का महास्नान, नगर परिक्रमा और मूर्तिन्यास किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। आज हुई प्राण प्रतिष्ठा और महाभंडारा आज, 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को कार्यक्रम के अंतिम दिन दोपहर 1 बजे मुख्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर काशी के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुधीष मिश्र (सन्टी गुरु) और ब्रम्हानन्द पाठक उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों और भक्तों की भारी भीड़ ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। आचार्य चन्द्रेश्वर मिश्र ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक चेतना का विस्तार होगा। कार्यक्रम के समापन पर समिति के सदस्यों ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल पर उपभोक्ताओं में नाराजगी, सरकार से जांच की मांग की गई
मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में पूर्व महिला सरपंच सहित दो की हुई मौत, तीन जने हुए घायल
राजस्थान: शहीद जवान के परिजनों से मिले विधायक आक्या, हर संभव मदद का दिया गया भरोसा
उत्तर प्रदेश: उभांव थाने में नए इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन, विभागीय अधिकारियों पर दर्ज की FIR
उत्तर प्रदेश: उभांव थाने में नए इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन, विभागीय अधिकारियों पर दर्ज की FIR
उत्तर प्रदेश: नटवा क्षेत्र में चौकी प्रभारी की सक्रिय फुट पेट्रोलिंग से बढ़ा सुरक्षा का एहसास