-
☰
राजस्थान: पीला जोहड़ की सफाई के बाद मृत मछलियों के निस्तारण की उठी मांग
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम सांगटेड़ा स्थित जन-आस्था के केंद्र पीला जोहड़ में सैकड़ों मछलियों की मौत के बाद शुरू हुआ सफाई अभियान अब पूरा हो गया है, लेकिन मृत मछलियों के खुले में फेंके जाने से नई समस्या खड़ी हो गई है। इससे क्षेत्र में बदबू और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने पहले जोहड़ में मछलियों की मौत का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद नगर परिषद ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सफाई अभियान शुरू किया। सफाई कर्मचारियों ने जाल की मदद से जोहड़ से मृत मछलियों को बाहर निकाला। हालांकि, सफाई के दौरान निकाली गई मछलियों का उचित निस्तारण नहीं किए जाने पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि मृत मछलियों को खुले में ही फेंक दिया गया, जिससे दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। तारा पूतली ने मौके पर निरीक्षण के दौरान कहा कि सफाई केवल कचरा हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसका सुरक्षित और वैज्ञानिक निस्तारण भी जरूरी है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि मृत मछलियों को गांव से दूर गहरे गड्ढे में दबाया जाए या निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल सफाई का नहीं बल्कि जन-स्वास्थ्य, पर्यावरण और आस्था से जुड़ा है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि नगर परिषद इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत ध्यान देगी। फिलहाल जोहड़ की सफाई तो कर दी गई है, लेकिन उचित निस्तारण की मांग अब प्रमुख मुद्दा बनी हुई है।
गुजरात: 80 वर्षीय विधवा तीन साल से नामांतरण के लिए भटक रही, राजस्व विभाग पर लापरवाही के लगे आरोप
गुजरात: वैज्ञानिक डॉ. सिको जोस विश्व के टॉप 5% वैज्ञानिकों में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश: इंफ्रास्ट्रक्चर लीडरशिप समिट में विकास, निवेश और सतत आर्थिक प्रगति पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी में 45 दिवसीय कबड्डी व कुश्ती समर कैंप का हुआ समापन