Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 मॉडिफाइड साइलेंसर और 50 प्रेशर हॉर्न रोड रोलर से हुए नष्ट

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 04/07/2026 02:07:38 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 04/07/2026 02:07:38 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: अलवर शहर में ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 मॉडिफाइड साइलेंसर और 50 प्रेशर हॉर्न को जब्त कर रोड रोलर से नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई भगत सिंह चौराहे के पास स्थित ट्रैफिक पुलिस बूथ के सामने की गई। पुलिस ने सभी जब्त साइलेंसरों और हॉर्न को सड़क पर रखकर रोड रोलर चलाया, जिससे वे पूरी तरह पिचककर नष्ट हो गए।

पुलिस के अनुसार, ये मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वाहनों में तेज आवाज निकालने के लिए उपयोग किए जा रहे थे, जिससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा था और आमजन को परेशानी हो रही थी। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और लोगों को असुविधा पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और पूरी प्रक्रिया को देखा।