-
☰
राजस्थान: एनएचएआई ने शुरू की हाईवे की राइट ऑफ वे सीमा की मार्किंग, अतिक्रमण हटाने की तैयारी हुई तेज
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कोटपूतली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की राइट ऑफ वे (Right of Way) सीमा की मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत हाईवे किनारे स्थित स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों को चिन्हित किया जा रहा है, जिससे अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को तेज किया जा सके। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार दुकानों के आगे बने चबूतरे, बाउंड्री वॉल, रैंप, सीढ़ियां और अन्य अवैध निर्माणों पर निशान लगाए जा रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2009-11 के दौरान राइट ऑफ वे के अंतर्गत आने वाली भूमि का मुआवजा संबंधित भूमि स्वामियों को दिया जा चुका है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है। जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के समन्वय से हाईवे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने हाईवे किनारे रहने वाले लोगों और व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित सीमा में आने वाले अतिक्रमण स्वयं हटा लें, ताकि किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके। इस अभियान का उद्देश्य राजमार्ग की सुरक्षा बढ़ाना, यातायात को सुगम बनाना और सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना बताया गया है।
गुजरात: 80 वर्षीय विधवा तीन साल से नामांतरण के लिए भटक रही, राजस्व विभाग पर लापरवाही के लगे आरोप
गुजरात: वैज्ञानिक डॉ. सिको जोस विश्व के टॉप 5% वैज्ञानिकों में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश: इंफ्रास्ट्रक्चर लीडरशिप समिट में विकास, निवेश और सतत आर्थिक प्रगति पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी में 45 दिवसीय कबड्डी व कुश्ती समर कैंप का हुआ समापन