Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जनता के मुद्दों पर भड़के पार्षद, निगम बैठक में उठाई आवाज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 25/08/2026 11:08:08 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 25/08/2026 11:08:08 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने अधिकारियों के सामने अपनी बात मजबूती से रखी। उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों के वेतन, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और कथित भ्रष्टाचार समेत कई समस्याओं के समाधान की मांग की। पार्षद ने कहा कि नगर निगम में पिछले करीब 15 से 25 वर्षों से हेल्पर पद पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों और लाइट विभाग के 21 कर्मचारियों के साथ-साथ कंप्यूटर ऑपरेटरों के वेतन में वृद्धि की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले नगर निगम के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति सुधारने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

बैठक में हबीबगढ़ रोड की मुख्य सड़क के निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया, जिसे मंजूरी दिलाने की बात कही गई। इसके अलावा शहर के कई वार्डों में बंद पड़ी एलईडी स्ट्रीट लाइटों को लेकर भी पार्षद ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रत्येक वार्ड का सर्वे कराकर खराब लाइटों की मरम्मत और जरूरत के अनुसार नई लाइट लगाने की मांग की। वहीं, टैक्स विभाग के एक कर्मचारी पर नामांतरण के नाम पर कथित रूप से सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत भी दर्ज कराई गई। पार्षद ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार और आम लोगों के उत्पीड़न को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में विभिन्न वार्डों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके साथ ही आगामी प्रसिद्ध गूघाल मेले के बजट को मंजूरी देने और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।