Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में मनाया दीपोत्सव 
 

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghansyam Das , Date: 17/10/2025 01:24:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghansyam Das ,
  • Date:
  • 17/10/2025 01:24:45 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान के प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय केंद्र में दीपावली के उपलक्ष में एक भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षित भाव एंव श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ईश्वरीय स्मृति से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तरप्रदेश के सदस्य श्री मेलाराम जी पंवार उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री नक्षत्र पंवार जी, गोचर कृषि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राजवीर सिंह जी, तथा श्री ओमप्रकाश जी, राजेश्वर पंवार जी  शामिल रहे।  केंद्र प्रभारी बी के संतोष दीदी  जी ने दीपावली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपावली आत्मा की ज्योति जाग्रत करने का पर्व है। जब हम ईश्वरीय ज्ञान का प्रकाश स्वयं में भरते हैं तब हमारे मन का  अंधकार मिटता है। मुख्य अतिथि श्री मेलाराम पंवार  जी ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान समाज में आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों को जाग्रत करने का कार्य कर रहा है जो महत्वपूर्ण एंव सराहनीय है। दीपावली हमें सिखाती है कि प्रकाश होने पर अन्धकार स्वत: मिट जाता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री नक्षत्र पंवार जी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दीपावली हमें मिलजुल कर आगे बढ़ने की राह व प्रेरणा देती है। प्रधानाचार्य श्री राजवीर सिंह जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार का मेल ही सच्चे जीवन का दीपक है। आज के युग में बच्चों को नैतिक शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है। श्री ओमप्रकाश जी ने कहा, दीपावली केवल बाहरी उत्सव नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धता और सच्चे सुख का प्रतीक है। ब्रह्माकुमारीज केंद्र समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहा है। बी के सपना बहन, जिन्होंने मंच का संचालन अपने  मुखारविंद से धार्मिक शब्दों का उच्चारण करते हुए किया उन्होंने कहा कि, दीप जलाने से पहले हमें अपने मन को ईश्वर की स्मृति से प्रकाशित करना चाहिए। यही इस पर्व का सच्चा संदेश है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र  में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुंदर-सुंदर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनीं। बी के सरिता बहन,कविता बहन, संगीता बहन, सुशील भाई व कार्यक्रम में नगर रामपुर मनिहारान के गणमान्य व्यक्ति  राजेंद्र मुखिया जी, योगराज सिंह जी, मांगेराम जी, रविंद्र पंवार जी,वीरेंद्र सिंह जी, विनोद पंवार जी, शशिकांत जी, जगपाल पंचाल जी, सुरेश पांचाल जी, राजकुमार जी, उमेश गोयल जी,विनोद जी, सुरेश चौधरी जी, सोमपाल चौधरी जी,पालेराम जी ,मोनू जी, नायब सिंह जी,अनूप सिंह जी,बालेश राठी जी, दीपांशु जी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को ब्रह्मा भोग एवं ईश्वरीय सौगात प्रदान की गई।
कार्यक्रम का शुभ समापन ईश्वरीय स्मृति कि याद से  हुआ।