-
☰
बिहार: सावन में जल भरने गया किशोर नदी में डूबा, दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नौतन प्रखंड के शिवराजपुर पंचायत वार्ड-3 निवासी 14 वर्षीय शुभम कुमार का शव बथना नदी में डूबने के 48 घंटे बाद भी नहीं मिल सका है।
विस्तार
बिहार: नौतन प्रखंड के शिवराजपुर पंचायत वार्ड-3 निवासी 14 वर्षीय शुभम कुमार का शव बथना नदी में डूबने के 48 घंटे बाद भी नहीं मिल सका है। सावन की प्रथम सोमवारी को जल भरने गए किशोर की तलाश में SDRF की टीम सोमवार से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन तेज बहाव और गंदले पानी के कारण अब तक कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने जताई नाराजगी झुनझुन दुबे के पुत्र शुभम अपने 10 साथियों के साथ सोमवार सुबह बथना घाट गया था। पैर फिसलने से वह नदी में बह गया था। 2 दिन बीत जाने के बाद भी शव नहीं मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि "SDRF के जवान अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब NDRF की टीम बुलाकर खोज अभियान और तेज किया जाए।" प्रशासन कैम्प में, नेता नदारद SDRF के जवान गोताखोरी और बोट के जरिए लगातार नदी में सर्च कर रहे हैं। प्रशासनिक टीम मौके पर कैम्प कर निगरानी कर रही है। लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी भी जनप्रतिनिधि या बड़े नेता के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है। मृतक शुभम अपनी 3 बहनों का इकलौता भाई था। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है और पूरे गांव में मातम पसरा है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि शव मिलने तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।
Election Cyber Fraud: चुनाव में साइबर ठगी से रहें सावधान, फर्जी लिंक-डीपफेक से रहे सावधान
UP Crime News: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मिला 38 वर्षीय महिला का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान: कांग्रेस में टिकट के लिए 150 दावेदार आए सामने, टोंक के 60 वार्डों में बढ़ी सियासी हलचल
राजस्थान: टोंक में आज भी कायम है नवाबी दौर की महफिल-ए-मिलाद की ऐतिहासिक परंपरा
राजस्थान: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार, स्मैक समेत नशीली दवाओं का जखीरा बरामद