Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: नशे और साइबर अपराध के खिलाफ एकजुट हुए युवा, आईटीआई हांसी में जागरूकता कार्यक्रम

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 05/08/2026 10:45:19 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 05/08/2026 10:45:19 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी सरकार के 'नशा मुक्त हरियाणा' अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), हांसी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

हरियाणा: हांसी सरकार के 'नशा मुक्त हरियाणा' अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), हांसी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। संस्थान के प्रधानाचार्य भूप सिंह नोखवाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों और स्टाफ ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर निकली इस रैली के माध्यम से लोगों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सिविल अस्पताल की विशेषज्ञ टीम, पुलिस साइबर सेल और एक स्वयंसेवी संस्था (NGO) के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। विशेषज्ञों ने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देने के साथ-साथ साइबर ठगी से बचाव और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों और प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य भूप सिंह नोखवाल ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और यदि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे तो समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राकेश पन्नू, विजय सिंह, लालू राम सहित संस्थान के सभी अनुदेशक, स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंत में सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।


Featured News