-
☰
उत्तर प्रदेश: कंपनी बाग पहुंचे डीएम, सुरक्षा-सफाई पर दिए सख्त निर्देश
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शहर के प्रसिद्ध कंपनी बाग का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और भ्रमणकर्ताओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कंपनी बाग की सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने और भ्रमण के दौरान किसी भी वाहन को पार्क के अंदर प्रवेश नहीं देने को कहा। जिलाधिकारी ने भ्रमणकर्ताओं से पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल नहीं करने की अपील करते हुए पार्क में पॉलिथीन बैग पर प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम को कंपनी बाग में घूम रहे आवारा कुत्तों को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक विजय चंद, उपनिदेशक उद्यान पूजा, जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
बिहार: गंडक नदी के कटाव से मचा हाहाकार, सांसद ने मौके पर पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की पीड़ा
उत्तर प्रदेश: दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: SSP ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
हरियाणा: अपहरण-लूट का हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹42 हजार और कार बरामद
उत्तर प्रदेश: कानपुर नगर निगम घोटाला, ₹100 करोड़ के टेंडर रद्द, 2 गिरफ्तार