-
☰
हरियाणा: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर हांसी पुलिस अलर्ट, एसपी विनोद कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हांसी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विस्तार
हरियाणा: हांसी आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हांसी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार (आईपीएस) ने मंगलवार को जिला पुलिस कार्यालय में सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और 'ऑपरेशन ट्रैकडाउन' की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में एसपी ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्गों, शिविरों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की लगातार गश्त और निगरानी सुनिश्चित की जाए। यात्रा के दौरान सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी माध्यमों से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के धारदार हथियार, नशीले पदार्थ या प्रतिबंधित सामग्री साथ न रखें। बाइक से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को मॉडिफाइड साइलेंसर या तेज आवाज वाले वाहनों का उपयोग नहीं करने और सभी आवश्यक वाहन दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक में जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन ट्रैकडाउन' की भी समीक्षा की गई। इसके तहत भगोड़े, उद्घोषित अपराधियों (PO), बेल जंपर्स और अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हांसी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के सहयोग से ही यात्रा को सुरक्षित एवं सफल बनाया जा सकता है। सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और समन्वय के साथ अपने दायित्व निभाने के निर्देश दिए गए।
Election Cyber Fraud: चुनाव में साइबर ठगी से रहें सावधान, फर्जी लिंक-डीपफेक से रहे सावधान
UP Crime News: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मिला 38 वर्षीय महिला का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान: कांग्रेस में टिकट के लिए 150 दावेदार आए सामने, टोंक के 60 वार्डों में बढ़ी सियासी हलचल
राजस्थान: टोंक में आज भी कायम है नवाबी दौर की महफिल-ए-मिलाद की ऐतिहासिक परंपरा
राजस्थान: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार, स्मैक समेत नशीली दवाओं का जखीरा बरामद