Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: जेतावाड़ा मंडल में संघ का शताब्दी वर्ष उत्सव, विजयादशमी पर शस्त्र पूजन और भव्य पथ संचलन

- Photo by : social media

राजस्थान   Published by: Ankit Kumar Suthar , Date: 11/10/2025 02:28:40 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Ankit Kumar Suthar ,
  • Date:
  • 11/10/2025 02:28:40 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जेतावाड़ा मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन।

विस्तार

राजस्थान: जेतावाड़ा मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जेतावाड़ा मंडल में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने मुख्य मार्गों से होते हुए अनुशासित पथ संचलन निकाला। कार्यक्रम में सत्यानंद महाराज, गादीपति रविधाम एवं विजययोगी महाराज के पावन सानिध्य में प्रांत बौद्धिक टोली सदस्य गोपालजी ने विजयादशमी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ की स्थापना से लेकर अब तक 100 वर्षों में संगठन ने हिन्दू समाज को संगठित करने और समाज परिवर्तन के क्षेत्र में अनेक प्रकल्पों के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सत्यानंद महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हिन्दू समाज को सशक्त और संगठित रहना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर संघ द्वारा शताब्दी वर्ष में लिए गए ‘पंच परिवर्तन’ — कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्व का बोध, नागरिक कर्त्तव्य और स्वदेशी अपनाने — के विषय में भी जानकारी दी गई। सभी स्वयंसेवकों ने उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। पथ संचलन के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया और शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बने।

Related News

उत्तर प्रदेश: पुलिस ने धनतेरस, दीपावली व आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था कसी सर्राफा बाजार में गस्त तेज की गई

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश: कोन ब्लॉक में मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार उजागर, छठ घाट रपटा ढहा, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश: कर्मनाशा नदी की कटान से रविदास मंदिर पर संकट, ग्रामीणों ने सरकार से की मदद की अपील

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में मनाया दीपोत्सव   

मध्य प्रदेश: 24 किन्नरों के आत्महत्या प्रयास के बाद BJP सक्रिय, कांग्रेस खामोश सियासत गरमाई


Featured News