-
☰
राजस्थान: दीपावली पर राम पूजा और सेवा को बताया गया सबसे श्रेष्ठ, गुरुदेव भास्कर भारद्वाज का प्रवचन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा आयोजित ज्ञान यज्ञ में प्रवचन करते हुए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा कि दीपावली का पर्व केवल लक्ष्मी-गणेश पूजा तक सीमित नहीं होना चाहिए।
विस्तार
राजस्थान: पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा आयोजित ज्ञान यज्ञ में प्रवचन करते हुए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा कि दीपावली का पर्व केवल लक्ष्मी-गणेश पूजा तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि “हम दीपावली पर लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं, यह अच्छी बात है, लेकिन यदि हम भगवान श्रीराम को भूल जाते हैं, तो यह उचित नहीं है। राम भगवान की पूजा के बिना दीपावली का त्योहार अधूरा है।” गुरुदेव ने कहा कि किसी भी त्यौहार की पूर्णता सेवा और दान से होती है। उन्होंने कहा कि हमें हर पर्व पर कुछ ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे किसी के चेहरे पर मुस्कान आए। दीपावली के अवसर पर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र, मिठाई और आवश्यक वस्तुएं दान करनी चाहिए — यही सच्ची पूजा और मानवता की सेवा है। गुरुदेव ने बताया कि दीपावली की रात्रि के प्रदोष काल और निषीथ काल में श्री सूक्त का पाठ करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और घर-परिवार में समृद्धि व बरकत आती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को दीपावली पूजा की विशेष विधि-विधान की जानकारी दी और कहा कि दीपावली केवल बाहरी रोशनी का नहीं, बल्कि आंतरिक प्रकाश और आत्मशुद्धि का पर्व है। कार्यक्रम में सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्तजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: कोन ब्लॉक में मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार उजागर, छठ घाट रपटा ढहा, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: कर्मनाशा नदी की कटान से रविदास मंदिर पर संकट, ग्रामीणों ने सरकार से की मदद की अपील
मध्य प्रदेश: 24 किन्नरों के आत्महत्या प्रयास के बाद BJP सक्रिय, कांग्रेस खामोश सियासत गरमाई