Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: देवबंद थाना पुलिस की मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता की दी जानकारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 09/10/2025 03:22:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 09/10/2025 03:22:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस की सराहनीय पहल।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस की सराहनीय पहल। छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण व साइबर जागरूकता की दी जानकारी। जनपद सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन  में,आज दिनांक 09.10.2025 को थाना देवबंद पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारामिशन शक्ति फेज़ 5.0 के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला उप निरीक्षक प्रियंका चौधरी एवं महिला कांस्टेबल 683 अंशु द्वाराथाने पर आई छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित विषयों पर विस्तृतजानकारी दी गई। टीम ने छात्राओं को बताया कि मिशन शक्ति फेज़ 5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सुरक्षित बनाना है। साथ ही छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, महिला कल्याण कार्यक्रमों, एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित अभियानों के बारे में जानकारी दी गई। “सशक्त महिला वही जो अपने अधिकारों को जानती और उनका उपयोग करना भी जानती है।” कार्यक्रम में छात्राओं को डिजिटल अरेस्टिंग से जुड़ी झूठी अफवाहों के प्रति सतर्क रहने को कहा गया और साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी शेयरिंग, फेक लिंक आदि अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही उपस्थित छात्राओं को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। छात्राओं को निम्न महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई। टीम द्वारा उपस्थित छात्राओं की समस्याएँ सुनी गईं एवं उनका निस्तारण किया गया।साथ ही उन्हें प्रेरित किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति मेंवे बिना झिझक पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर तत्काल संपर्क करें।

Related News

उत्तर प्रदेश: पुलिस ने धनतेरस, दीपावली व आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था कसी सर्राफा बाजार में गस्त तेज की गई

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश: कोन ब्लॉक में मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार उजागर, छठ घाट रपटा ढहा, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश: कर्मनाशा नदी की कटान से रविदास मंदिर पर संकट, ग्रामीणों ने सरकार से की मदद की अपील

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में मनाया दीपोत्सव   

मध्य प्रदेश: 24 किन्नरों के आत्महत्या प्रयास के बाद BJP सक्रिय, कांग्रेस खामोश सियासत गरमाई


Featured News