Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, गोरखपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 08/10/2025 01:28:10 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 08/10/2025 01:28:10 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत की गई। थाना बड़हलगंज पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम विवेक उर्फ शुभम वर्मा पुत्र राजन वर्मा और राजन वर्मा पुत्र दिनमणि वर्मा, निवासी पुरानी हनुमानगढ़ी, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी मुकदमा संख्या 527/2025 धारा 85, 80(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 व धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई है। इसके अलावा मुकदमा संख्या 296/2023 धारा 306 भारतीय दंड संहिता से संबंधित मामला भी दर्ज है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक आदित्य उपाध्याय, कांस्टेबल पिन्टू सिंह और कांस्टेबल ओमकार यादव शामिल रहे, जिन्होंने पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन में यह सफलता हासिल की। इस कार्रवाई को गोरखपुर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और दहेज उत्पीड़न के मामलों में सख्ती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा। 

Related News

उत्तर प्रदेश: पुलिस ने धनतेरस, दीपावली व आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था कसी सर्राफा बाजार में गस्त तेज की गई

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश: कोन ब्लॉक में मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार उजागर, छठ घाट रपटा ढहा, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश: कर्मनाशा नदी की कटान से रविदास मंदिर पर संकट, ग्रामीणों ने सरकार से की मदद की अपील

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में मनाया दीपोत्सव   

मध्य प्रदेश: 24 किन्नरों के आत्महत्या प्रयास के बाद BJP सक्रिय, कांग्रेस खामोश सियासत गरमाई


Featured News